थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत मौ0 गिरधारी नगर स्थित एक मकान में घुसकर 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीड़ित परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना कारित की गई है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हापुड़ देहात पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, घटना के अनावरण हेतु जनपद स्तर पर 04 टीमें गठित की गई है व रेंज स्तर की 03 टीमों का सहयोग मिला है एवं घटनास्थल का उच्चाधिकारीगण द्वारा निरीक्षण करने व सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। वादी द्वारा कुछ पारिवारिक तथ्यों के बारे में भी अवगत कराया गया है, शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हापुड़ श्री कुँवर ज्ञानंजय सिंह का आधिकारिक वक्तव्य....!