स्वार: नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में अष्टमी पर शारदीय नवरात्रि का होगा समापन, भक्तों ने आठ दिन रखा उपवास
Suar, Rampur | Oct 17, 2026 शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के आठवें दिन रविवार को अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना कर अपने उपवास खोलेंगे। वहीं, कुछ स्थानों पर भक्त नवमी के दिन उपवास का पारण करेंगे।