कोरांव: नैड़ी लापर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आए, पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाद, दोनों ने दर्ज कराई शिकायत
कोरांव थाना क्षेत्र के नैड़ी लापर ग्राम पंचायत में गरीब असहाय महिला के घर पर गिरोह बंद लोगों द्वारा गुरुवार सुबह चढ़ाई करके उसका उसके आशियाने से टीन शेड हटाने की बात कहते हुए पीड़िता के पूरे परिवार को आग में जिंदा जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुरेश देवी पत्नी सियाराम ने गांव के ही भगवान प्रसाद आदी पर आरोप लगाया है।