सिंगरौली: जल गंगा अभियान के तहत सेमरा नदी में सामूहिक श्रमदान से बोरी बंधान का कार्य किया गया, जल शपथ दिलाई गई
जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन भागीदारी, जनप्रतिनिधियों जन अभियान परिषद के सदस्यों, समाजसेवी व अन्य लोगों के सहयोग से जल संग्रहण संरचनाओं के जीर्णोद्धार, नदी नालों की सफाई, बोरी बंधान तालाबों का गहरीकरण जैसे अन्य कार्य निरंतर किये जा रहे है। इसी क्रम में आज सेमरा नदी में सामूहिक भागदारी से बोरी बंधान कर जल संरक्षण की शपथ ली गई।