सिंगरौली: टीवी से जंग जीतकर 'टीवी चैंपियन' बने राम प्रसाद कोल, बीमारी से ठीक होकर लोगों को कर रहे जागरूक
ग्राम पंचायत झरकटिया का रहने 53 वर्षीय रामप्रसाद ने टीवी जैसी घातक बिमारी को हराकर चैपियन बन कर निकले है। टी.वी चैपियन राम प्रसाद ने बताया कि 2013 में मुझे टीवी हुआ था उस समय मेरी स्थिति बहुत गंभीर थी क्योंकि एक तरफ बीमारी और दूसरी तरफ गरीबी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में जब हमने जांच कराई टीवी का पता चला और हमने निरंतर 6 माह तक दवा पूरी की और स्वस्थ हुआ।