सिंगरौली: NCL द्वारा आयोजित मेगा समर कैंप में 4500 से अधिक बच्चों को पेंटिंग, जूडो, संगीत एवं नृत्य का दिया जा रहा है प्रशिक्षण
एनसीएल द्वारा आयोजित मेगा समर कैंप “आरोहण” का छठा संस्करण उमंग और उल्लास के साथ चल रहा है। एक माह की अवधि तक चलने वाले आरोहण कैंप में 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को नयी दिशा मिल रही है।एनसीएल मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों और इकाइयों में “आरोहण 2025” का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें 4500 से अधिक प्रतिभागियों को 138 कुशल प्रशिक्षकों द्वारा नि