पुन्हाना: एनडीएम स्कूल के पीछे बिजली के तार टूटने से एक खेत में खड़ी गेंहू की फसल में लगी आग,दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया काबू
Punahana, Nuh | Apr 2, 2024 एनडीएम स्कूल के पीछे अचानक गेहूं के खेत मे आग लग गई। आग लगने का कारण खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन का टूटना बताया गया। नकनपुर निवासी राशिद पुत्र अर्जन ने बताया कि उसने खेत मे गेहूं की फसल की बुआई की थी। फसल पूरी तरह पक चुकी थी, लेकिन अचानक बिजली का तार गिरने से उसमें आग लग गई। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।