पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कालका काली माता मंदिर में टेका माथा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के द्वारा आज कालका काली माता मंदिर में माथा टेका गया। इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला से भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा,कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भाऊ, नगर परिषद कालका के अध्यक्ष कृष्णा लांबा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की।