धनौरा: आई लव मोहम्मद' को लेकर बरेली में बवाल के बाद गजरौला में रहा अलर्ट, पूरे जिले में गश्त करती रहीं पुलिस टीम
एसडीएम ने बताया कि सरकारी संपत्ति अथवा सार्वजनिक स्थल पर किसी को भी धार्मिक बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रही। उधर, गजरौला में एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजली कटारिया, इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।