धनौरा: गजरौला के गांव काकाठेर में चल रही रामलीला में मंच पर अश्लील डांस, वीडियो हुआ वायरल
शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास में रामलीला के दौरान मंच पर अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। हाईवे स्थित गांव काकाठेर में रामलीला चल रही है। रामलीला मंच पर लोगों की भीड़ जुटाना के लिए अश्लील डांस किया जा रहा है। जिसका वीडियो भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।