सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन
विगत दिनों रामनगर आंगनबाड़ी केंद्र (मशानघाट, शास्त्री नगर-01 एवं शास्त्री नगर-02) में लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल की उपस्थिति में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण जागरूकता एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन बहनों का सम्मान किया गया तथा महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
सेवा, सम्मान और जनभागीदारी के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प।
#SevaSankalpAbhiyan #AnganMilanSeva #SevaKiKahani #SevaMeraYogdan #25YearsOfSeva