दादरी: पुलिस ने रिमांड पर लिए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पश्चिम बंगाल से ₹13 लाख की कीमत की चोरी की पीली धातु की बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने रिमांड पर लिए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पश्चिम बंगाल से ₹13 लाख की कीमत की चोरी की हुई पीली धातु बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों द्वारा 14 सितंबर 2024 को थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटना कारित की गई थी। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।