धार: खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी होने पर छडावद में ग्रामीणों और किसानों ने विधायक प्रताप ग्रेवाल का किया स्वागत
धार जिले के खरमौर अभ्यारण्य सरदारपुर से 14ग्राम बाहर हो गए है। खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब खरमौर अभ्यारण्य के 14ग्राम जिनमे खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगी हुई थी वह हट जाएगी। खरमौर अभ्यारण्य का डीनोटिफिकेशन जारी करवाने मे भूमिका निभाने वाले विधायक प्रताप ग्रेवाल का छडावद आगमन पर ग्रामीणो ने पुष्पमाला से स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया।