सिराथू: दावत में गए रिटायर्ड सिपाही के भरवारी स्थित घर में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की यह घटना है पुलिस के रिटायर्ड सिपाही जगजीवन राम अपने रिश्तेदारी की एक शादी में मेरठ गए हुए थे।बीती रात चोरों ने उनके घर में सन्नाटा पाकर ताला तोड़कर चोरी कर ली है। इसकी जानकारी उनके पड़ोसियों को जब हुई जब पड़ोस की एक बारात वापस आज सुबह लौटी। पुलिस मौके पर पहुंची है चौकी इंचार्ज ने कहा तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा।