सिराथू: मलाक निंदूरा में घर से बाज़ार गया किशोर हो गया लापता, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
सैनी थाना क्षेत्र के मलाक निंदूरा गांव निवासी 14 वर्षीय रौनक नामक आठवीं कक्षा का छात्र किसी काम से बाज़ार के लिए निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी में पता किया तो वह कहीं नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने रविवार को पुलिस को लिखित में सूचना दी है।