सिराथू: कुत्ते को बचाने के चक्कर में कल्याणपुर में पलटी सीएनजी अल्फा, एक की हुई मौत व कई लोग हुए घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक सीएनजी अल्फा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।