डिंडौरी: पुरानी डिंडोरी वार्ड नंबर 11 के ग्रामीणों ने आम रास्ता को लेकर कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी के पुरानी डिंडौरी वार्ड नंबर 11 के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 11:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लगभग 35 वर्षों से सुचारू रूप से संचालित आने जाने के रास्ता को भूस्वामी के द्वारा फेंसिंग कर बंद करने होने वाली परेशानी का निराकरण करने की कलेक्ट्रेट में गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 50 परिवारों और स्कूली बच्चों के आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया।