चीनोर: बैंक कर्मचारी और ग्राहक के बीच पैसे निकालने को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी
बंधन बचत साख सहकारी संस्था मर्यादित कोऑपरेटिव बैंक में भुगतान को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट और बैंक में तोड़फोड़ के आरोप सामने आए। सवा 4 लाख रुपए के भुगतान को लेकर हुआ विवाद। पुलिस ने बैंक का शटर खुलवाकर अंदर मौजूद अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।