गंगापुर सिटी के ट्रक यूनियन पर तेल निकालने की मशीन में हाथ आने से एक युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था के चलते युवक को जयपुर रेफर किया गया। घायल युवक तेल निकालने की मशीन पर मजदूरी का कार्य करता था।