बक्सर: किला मैदान में रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह, भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू व अन्य ने किया रक्तदान
Buxar, Buxar | May 26, 2026 किला मैदान बक्सर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। कार्यक्रम की जानकारी भोजपुरी के सुपरस्टार गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर के दौरान कल्लू ने स्वयं भी रक्तदान किया और लोगों से भी अपील की।