लालगंज: राजापुर पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी, हाईवे की दूसरी पटरी के गड्ढे में पलटा
लालगंज क्षेत्र के हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिट्टी लादकर खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही गाजर लदी ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए हाईवे के डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। संयोग ठीक था कि दोनों ट्रकों के चालक बाल बाल बच गए।