इगलास: इगलास नगला नगचला में विद्युत कुर्मी एसएसओ पर लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Iglas, Aligarh | Aug 19, 2026 इगलास नगला नगचला में ग्रामीण फीडर पर विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव कांका निवासी राजेंद्र सिंह का कहना है कि उसका भाई भूरी सिंह बसई-बसगोई उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।