कवर्धा: कवर्धा के राजमहल में गौरा-गौरी पर्व परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया गया
कवर्धा के राजमहल में पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह और युवराज मैकलेश्वर राज सिंह ने विधि-विधान से गौरा-गौरी पूजा-अर्चना की। नगर की समितियों ने प्रतिमाओं के साथ हिस्सा लिया। पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन भी संपन्न हुआ।