🔹 जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं से रूबरू हुईं अरुणा कुमार 🔹
#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने टुगर, भट्टकोट, कैमन, सौडु और किरमोली क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने गैस आपूर्ति में आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
दयाल सिंह रावत, विश्वंभरी देवी, लक्ष्मी देवी और सुमति देवी सहित कई ग्रामीणों ने गैस वितरण संबंधी परेशानियां सामने रखीं। अरुणा कुमार ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और कांग्रेस हमेशा आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील भी की।
#ArunaKumar #Congress #PauriGarhwal #JanSamparkAbhiyan #Uttarakhand #जनसंपर्क #कांग्रेस #पौड़ीगढ़वाल #जनता_की_आवाज
Pauri, Garhwal | Jun 5, 2026