दमोह: 130 किमी दूर परीक्षा केंद्र से बढ़ी परेशानी, कलेक्टर के हस्तक्षेप से 30 किमी के भीतर हुए परीक्षा केंद्र
Damoh, Damoh | May 5, 2026 दमोह जिले में पूरक परीक्षा केंद्रों की दूरी कम करने को लेकर प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। पहले कई छात्रों के केंद्र 40 से 130 किमी दूर बनाए गए थे, जिससे परेशानी बढ़ रही थी। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मामले में हस्तक्षेप कर संशोधन कराया। अब सभी परीक्षा केंद्र 30 किमी के भीतर निर्धारित किए गए हैं। इस निर्णय से करीब 11 हजार विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।