कोरांव: कोरांव की भारती सिंह ने हाई स्कूल में प्रदेश में छठवां और श्रद्धा सिंह ने इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान हासिल किया
सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सिकरो कोरांव के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल की छात्रा भारती सिंह ने प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया, जबकि इंटरमीडिएट की छात्रा श्रद्धा सिंह ने जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह कई अन्य छात्रों ने भी जनपद में नाम रोशन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।