भिंड नगर: रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर नव दंपति फिर कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठे, BSP कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन
भिंड जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति और अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर एक नव दंपति पिछले एक महीने से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बीच में धरना समाप्त कराए जाने के बाद अब सोमवार सुबह 11 बजे से युवक ने कलेक्ट्रेट गेट के बाहर दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे युवक का कहना है मांगे पूरी करें