एत्मादपुर: झरना नाला के पास ट्रक चोरी की घटना में शामिल चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया ट्रक बरामद
Etmadpur, Agra | Apr 11, 2026 आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में ट्रक चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने झरना नाला के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ट्रक को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।