लोहंडीगुडा: लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम मारीकोड़ेर में भीषण पानी संकट, जनता कांग्रेस जे के जिला महामंत्री संतु कश्यप ने दी जानकारी
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम मारीकोड़ेर के पटेल पारा, कोटवार पारा, मुया पारा एवं फगनू पारा के ग्रामीण गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में पीने योग्य पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।