पहाड़ों में आकर होश न खोएं पर्यटक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
Kullu Times
पर्यटन स्थलों पर रील बनाने का जुनून पर्यटकों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर नजर आ रहा है, जबकि चालक चलती गाड़ी को छोड़कर रील बनाने के लिए नीचे उतरता दिखाई दे रहा है।
पर्यटन स्थलों में पहले ही पर्यटक वाहनों की आवाजाही और सड़कों पर भीड़ रहती है। ऐसे में चालक की इस तरह की लापरवाही न केवल वाहन में सवार पर्यटकों, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकती है।
Kullu, Kullu | Nov 12, 2026