खानपुर: पनवाड़ क्षेत्र के बिशनखेड़ी गांव में मंदिर की जमीन को लेकर ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हुए
बिशनखेड़ी गांव में मंदिर की जमीन को लेकर आज शनिवार को दोपहर 2 बजे के लगभग ग्रामीण व पुलिस आमने-सामने हो गई वहीं ग्रामीणों ने कीर्तन करके अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन प्रकट किया। बिशनखेड़ी गांव में लंबे समय से चल रहे मंदिर के विवाद को लेकर आज खानपुर SDM जांच पूरी कर पुजारी को जमीन भूमि कॉस्ट पर कब्जा दिलाने गए तो गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया ।