सारठ: सारठ पुलिस ने कपसा गांव से 3 साइबर आरोपियों को किया गिरफ्तार, देवघर साइबर थाने ले गई
SP सौरभ के निर्देश पर सारठ पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे कपसा गांव से 3 साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं थाने लाकर पूछताछ के बाद रात 8: 30 बजे तीनों को देवघर साइबर थाना ले गई। बताया कि SP के निर्देश पर सारठ पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर कपसा के ग्रामीणों को युवाओं को साइबर अपराध छोड़ने के लिए कहा था, बावजूद साइबर अपराध करते पकड़ा गया