पटना ग्रामीण: पटना के परीक्षा केंद्रों का DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया निरीक्षण, पहला दिन शांतिपूर्ण रहा
पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शनिवार रात 9:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई। आज की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पटना ज़िले में कुल 85 परीक्षा केंद्रों पर 37,174 छात्राएँ एवं 38,743 छात्र शामिल हुए।