पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में नौकरी के नाम पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप, होटल मालिक गिरफ्तार
31 जनवरी की रात जक्कनपुर थाना के करबिगहिया स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान जबरन देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है। मामले में दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की शाम 5:00 बजे थानाध्यक्ष ने यह जानकारी दी है