पटना ग्रामीण: शीशमहल हमाम में दो भाइयों के बीच विवाद, छोटे भाई ने बड़े भाई पर डंडे से हमला किया, इलाज के दौरान मौत
खाजेकला थाना क्षेत्र के शीशमहल हमाम में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सर पर डंडे से वार कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर पटना सिटी एसडीपीओ गौरव कुमार ने शनिवार रात करीब 8:00 बजे जानकारी दी है।