पटना ग्रामीण: नाबालिग छात्रा दो दिनों से लापता, एस के पूरी थाने में मामला दर्ज, छात्रा की कॉपी से मिले तीन मोबाइल नंबर
दानापुर पुलिस कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग छात्रा दो दिनों से लापता है।30 जनवरी को छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी देर शाम तक जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मामले को लेकर छात्रा की बहन ने 31 जनवरी को S.K पुरी थाने में मामला दर्ज कराया है। वहीं शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।