इचाक: शारदीय नवरात्र को लेकर डुमरौन में बैठक, प्रदीप मेहता बने पूजा समिति अध्यक्ष
शारदीय नवरात्र को लेकर डुमरौन में बैठक, प्रदीप मेहता बने पूजा समिति अध्यक्ष इचाक के पंचायत डुमरौन स्थित मंडप प्रांगण में शारदीय नवरात्र पूजा को लेकर ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चंद्रदेव मेहता ने की। इस दौरान नवरात्र पूजा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।