गुमला: मांझा टोली पावर हाउस के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन लोग घायल
Gumla, Gumla | Feb 24, 2025 रायडीह थाना अंतर्गत कांसीर गांव से सोमवार को एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर गुमला की ओर आ रहे थे। तभी मंझाटोली पावर हाउस के पास गुमला की ओर से जा रहे एक कार ट्रक को ओवर टेक करने के क्रम में मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए। वही समाज सेवी खुशमन नायक तीनों घायलों का इलाज में प्रशासन से सहयोग की मांग की है।