गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र में कुएं से महिला का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Gumla, Gumla | Feb 24, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव से 52 वर्षीय महिला चिंतामणि का शव कुएं से बरामद होने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल गुमला में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और पुलिस पूरे मामले की छांनबीन में जुट गई। मौके पर थानेदार तरुण कुमार ने बताया है कि उसके घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित एक आम के बागान में कुंवा है जहां डूबने की वजह से उसकी मौत हुई है।