गुमला: सकरपुर गम्हरिया के 80 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Gumla, Gumla | Feb 24, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र के सकरपुर गम्हरिया निवासी 80 वर्षीय लुईस मिंज की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला भेजा।जहां एसआई धनंजय कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सोमवार को शव सौंप दिया और पूरे मामले की छानबीन में जुट गया है।