गुमला: तेलंगाना सुरंग में फंसे 4 मजदूरों के परिजन गुमला डीसी से मिले, फ्लाइट से तेलंगाना के लिए होंगे रवाना
Gumla, Gumla | Feb 24, 2025 तेलंगाना के नागर कुरनूल सुरंग में फंसे 8 मजदूर में 4 मजदूर गुमला के हैं। रविवार की शाम कंपनी के द्वारा मजदूर के परिजनों को फोन कर तेलंगाना आने को कहा गया।कंपनी के द्वारा और कोई जानकारी नहीं दी गई। सभी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी जानकारी परिजनों ने दूरभाष पर अधिकारियों को दी। जिसके बाद डीसी ने सभी को मिलने बुलाया। परिजन फ्लाइट से आज तेलंगाना जाएंगे।