गुमला: लंगड़ा मोड सिलफरी में सफारी वाहन पलटने से 22 लोग घायल, तीन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Gumla, Gumla | Feb 23, 2025 चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंगड़ा मोड सिलफरी में सफारी वाहन के पलटने से वाहन में सवार 22 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए सिसई के सकरौली निवासी शनिचरिया उराव गुमला के करम टोली निवासी गणेश उरांव और सिसई की लकेया निवासी कुंती देवी को सदर अस्पताल लाया गया।