गुमला: देवाकी के पास एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन घायल, एक रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Feb 23, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के समीप ट्रिपल बाइक सवार को एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया। घटना में बिशनपुर थाना क्षेत्र के बाहर सेरका गांव निवासी 16 वर्षीय सूरज उरांव 18 वर्षीय बॉबी देओल लोहरा और किस्को ऊपर कोचा गांव निवासी विवेक बिरहोर घायल हो गया। घटना बाद एंबुलेंस घाघरा की ओर फरार हो गया। इलाज के उपरांत विवेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया।