बरकट्ठा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में एएनएम पर प्रसव के दौरान पैसे मांगने का आरोप
बरकट्ठा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एएनएम के विरुद्ध डिलीवरी के दौरान पैसे लेने की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम जांच करने बरकट्ठा पहुंची. ग्राम सलैया निवासी संतोष कुमार मंडल ने हजारीबाग सिविल सर्जन एवं पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया था. जिसके आलोक में हजारीबाग सिविल सर्जन ने बरही अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश ज्ञानी के नेतृत्व