गोबिंदपुर स्वास्थ्य केंद्र वेतन घोटाला पार्ट-3 : एक साल तक हर महीने बढ़ता रहा वेतन, किसी को भनक तक नहीं! अब ‘भूलवश’ लिखकर गुपचुप
रिकवरी आदेश, के खुलासे पर हड़कंप, फोन कर दवाब बनाने की कोशिश
धनबाद। झारखंड में चर्चित वेतन घोटाले के बीच गोबिंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया वेतन गोलमाल अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक डाटा मैनेजर (BDM) संजय कुमार को पूरे एक साल तक हर महीने 3,888 रुपये अतिरिक्त वेतन मिलता रहा, लेकिन न तो स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को इसकी जानकारी हुई और न ही वेतन तैयार करने वाले कर्मचारी को अपनी गलती का अहसास हुआ। सवाल अहम है कि और कितने चहेते की मनमाने तरीके से वेतन बढ़ोतरी हुई है।
साल भर बाद जब गोबिंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के निर्देश पर वेतन रिकवरी का आदेश जारी हुआ, तो उसमें एक शब्द लिखा गया— “भूलवश”। सवाल यह है कि यदि एक बार गलती हो जाए तो उसे भूल माना जा सकता है, लेकिन जु