जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने अवैध इंजेक्शन के साथ आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जबलपुर जिले के गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठी नगर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले टीकों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है! दरअसल, गोरखपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 'बड़कू सोनकर' नाम का एक व्यक्ति इलाके में धड़ल्ले से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना की तस्दीक करते ही पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 6 बजे आरोपी के ठिकाने पर अचानक दबिश दी