रफीगंज: 1 अगस्त को रफीगंज में होगी पंचायत समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक
रफीगंज प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक 1 अगस्त को आयोजित होगी। गुरुवार संध्या 7 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्विनी ने बताया कि बैठक में ग्रामीण आवास, कृषि, पेयजल सहित अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।