दातागंज: उसावां नगर के वार्ड नंबर-5 में देशी घी व्यापारी के घर हुई चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
उसावां नगर के वार्ड नंबर 5 में एक देशी घी व्यापारी शिवकुमार गुप्ता के घर अलमारी में रखे 65 हजार रुपए चोरी हो गए। इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।