मुंगावली: मुंगावली में अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट में रोमांच, आठवें दिन खेले गए तीन मुकाबले
मुंगावली में माधवराव सिंधिया की स्मृति में आयोजित अर्जुन कप 4.0 नाइट टूर्नामेंट के आठवें दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मंगलवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पहले मैच में मढ़ी मेहंदीपुर अशोकनगर ने खिरिया महू को 9 विकेट से हराया, जहां आशीष रघुवंशी ने 16 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली।