Follow... कोटा में फायर एनओसी नहीं होने पर पुराना सरोवर टॉकीज भवन को प्रसाशन ने किया सीज
नोटिस के बाद भी नहीं लगाए अग्निसुरक्षा उपकरण, फिर दिखाई प्रशासन ने सख्ती
कोटा| शहर के रामपुरा इलाके में स्थित सरोवर भवन (पूर्व में सरोवर टॉकीज) परिसर को बुधवार को नगर निगम की फायर टीम ने सीज कर दिया। यह कार्रवाई भवन मालिक द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद अग्निशमन सुरक्षा उपकरण स्थापित नहीं करने पर की गई है। नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि उक्त परिसर में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। अग्निशमन अनुभाग की ओर से भवन मालिक को पहले भी दो बार नोटिस जारी कर सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में भीअग्निशमन अधिकारी मो. अजहर खान और सहायक अग्निशमन अधिकारी सीता चौपदार शामिल थीं। माल और गाड़ियां बाहर निकलवाईं मुख्य अग्निशमन अधिकारी व्यास ने बताया कि कार्रवाई के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भवन के भीतर बड़ी मात्रा में व्यापारियों का व्यावसायिक माल रखा हुआ था और कई वाहन भी खड़े थे। फायर टीम ने सबसे पहले सुरक्षा की दृष्टि से सारा माल और वाहनों को परिसर से बाहर निकलवाया। इसके बाद मुख्य द्वार को सील (सीज) करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में फायर सेफ्टी नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sangod, Kota | Jun 3, 2026